फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: यूपी में बुधवार से लू चलने की चेतावनी, कानपुर में पारा पहुंचा 43 के पार, इन जिलों के जारी हुआ यलो अलर्ट

Tue, 14 May 2024 08:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

UP Weather: कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद प्रदेश में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 16 मई से लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
पूरा प्रदेश लू की चपेट में।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से सामान्य से नीचे चल रहे अधिकतम तापमान ने फिर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार को ही ज्यादातर इलाकों में 40 से नीचे चल रहा दिन का पारा, मंगलवार को चढ़ा हुआ दर्ज हुआ। जहां यह 40-41 डिग्री चल रहा था, वहां भी पारे में बढोतरी दर्ज की गई है। साथ ही मौसम विभाग ने 16 और 17 को लू चलने की चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों में दिन के पारे में 4 से 6 डिग्री तक और रात के पारे में 2-3 डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं।

विज्ञापन


कानपुर में पारा 43 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को यह 40.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं प्रयागराज में तापमान 41 डिग्री से बढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरदोई में 37.5 डिग्री से बढ़कर 40 डिग्री पहुंचा। वाराणसी में 39.8 डिग्री से 41.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। लखनऊ का तापमान 40.2 डिग्री रहा। सोमवार को लखनऊ का पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसी तरह पूरे यूपी के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रही।

दूसरी ओर दिन की अपेक्षा रात के तापमान में कुछ गिरावट आई है। सोमवार को हरदोई में रात का पारा 29 डिग्री था, लेकिन मंगलवार को 27 डिग्री पहुंचा। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गर्मी और उमस बरकरार रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके में 16 और 17 मई को लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें