फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 30 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण 

Thu, 22 Jul 2021 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ये कॉलेज देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर में स्थित हैं। मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर से प्रदेश के नौ जनपदों के मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। ये कॉलेज देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर में स्थित हैं। मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा जब एक साथ नौ जिलों में मेडिकल कॉलेजों का संचालन प्रारंभ होगा। प्रदेश के 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो रहे हैं। जबकि शेष 16 जनपदों के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


‘मां विंध्यवासिनी’ के नाम पर होगा मिर्जापुर का मेडिकल कॉलेज
मिर्जापुर के मेडिकल कॉलेज का नामकरण ‘मां विंध्यवासिनी’ के नाम पर होगा। जबकि गाजीपुर का महर्षि विश्वामित्र के नाम पर। इसी तरह अन्य जिलों के कॉलेजों का भी नामकरण किया जाएगा।

यूपी में सर्वाधिक ऑक्सीजन प्लांट
अब तक पूरे प्रदेश में 171 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं। प्रदेश में 15 अगस्त तक लगभग 541 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील करने का लक्ष्य राज्य सरकार ने निर्धारित किया है। इन सभी प्लांट के सक्रिय होने के साथ ही यूपी देश के दूसरे राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाला राज्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें