फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों को मानदेय पर रखने की तैयारी, खत्म हो चुकी हैं नियमित सेवाएं

Sat, 02 Dec 2023 10:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शासन की ओर से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के 2000 से अधिक तदर्थ शिक्षकों को हटाए जाने के निर्णय को लेकर काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
धरने की सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के 2000 से अधिक तदर्थ शिक्षकों को शासन की ओर से मानदेय पर रखने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार इसके लिए निदेशालय स्तर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। हालांकि तदर्थ शिक्षक इससे संतुष्ट नहीं हैं। वह पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के 2000 से अधिक तदर्थ शिक्षकों को हटाए जाने के निर्णय को लेकर काफी नाराजगी है। इसके तहत शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के अलग-अलग गुटों ने विरोध-प्रदर्शन व विधानसभा घेराव का भी प्रयास किया था। वहीं सदन के अंदर भी इसका मुद्दा उठाया गया था। धरना-प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है।

शिक्षक नेताओं के अनुसार तदर्थ शिक्षकों को मानदेय पर रखने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्हें शिक्षामित्रों की तरह एक निर्धारित मानदेय पर रखा जा सकता है। वहीं हाल में डीआईओएस के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में तदर्थ शिक्षकों के बकाया मानदेय को भी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक राजमणि सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर विभाग हमें हटाने का प्रयास कर रहा है। हमें मानदेय स्वीकार नहीं है। पूर्व की हमारी स्थिति बहाल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें