फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : परिषदीय शिक्षकों के पारस्परिक तबादले वर्ष भर करने की तैयारी, जिले के अंदर शिक्षकों के तबादले व समायोजन दो चरणों में होंगे

Tue, 17 Aug 2021 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में 7 अगस्त को विभाग की समीक्षा बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। इसके अनुसार समान कैडर व ग्रेड के दो शिक्षक आपसी सहमति से पारस्परिक तबादला चाहते हैं तो उनका तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के पारस्परिक तबादले वर्षभर और ऑफ लाइन किए जाने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में 7 अगस्त को विभाग की समीक्षा बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। इसके अनुसार समान कैडर व ग्रेड के दो शिक्षक आपसी सहमति से पारस्परिक तबादला चाहते हैं तो उनका तबादला किया जाएगा। बेसिक शिक्षा मंत्री ने इसकी मंजूरी के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जिले के अंदर तबादले व समायोजन दो चरण में करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में अगस्त में ही शिक्षकों से आवेदन लेकर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किया जाए। उन्होंने जिले के अंदर आवेदन के आधार पर स्थानांतरण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर मंत्री की अनुमति से स्थानांतरण किया जा सकेगा। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, लेकिन विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की अनुमति से ऑफलाइन भी स्थानांतरण किया जा सकेगा। द्वितीय चरण में नियमावली में प्रस्तावित संशोधनों पर मंत्रिपरिषद का अनुमोदन के बाद समायोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें