फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : चुनाव ड्यूटी वाले कर्मियों को भी प्रीकॉशन डोज, कोरोना टीकाकरण को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Fri, 31 Dec 2021 12:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष वाले किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से होगा। जिनका जन्म 2007 से पहले हुआ है, उन्हें कोविन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन एक जनवरी से शुरू होगा। स्लॉट के अनुसार ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरों के कोरोना टीकाकरण और वृद्धजनों, स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर को प्रीकॉशन डोज को लेकर बृहस्पतिवार शाम नई गाइडलाइन जारी की गई। इसके तहत चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मियों को भी प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि दूसरी खुराक लेने के नौ माह अथवा 39 सप्ताह बाद प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। वहीं 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होने पर ही डॉक्टर की सलाह पर प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। इस अभियान की शुरुआत 10 जनवरी से होगी। प्रीकॉशन डोज कोविड पोर्टल पर पूर्व में हुए पंजीकरण के आधार पर दी जाएगी। 

स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर को प्रीकॉशन डोज के लिए अपने कार्यस्थल का प्रमाण पत्र देना होगा। प्रीकॉशन डोज को कोविड पोर्टल से जारी होने वाले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर दर्ज किया जाएगा। प्रीकॉशन डोज कैटेगरी वालों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दूसरी डोज लगने के नौ माह पूरा होने पर मैसेज आएगा। इसके लिए अलग से पंजीयन नहीं कराना होगा।
विज्ञापन


तीन से 15 से 18 वर्ष वालों को टीका 
प्रदेश में 15 से 18 वर्ष वाले किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से होगा। जिनका जन्म 2007 से पहले हुआ है, उन्हें कोविन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन एक जनवरी से शुरू होगा। स्लॉट के अनुसार ही टीकाकरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें