फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन मीटिंग में चला अश्लील वीडियो, असहज हो गए अफसर, होगी जांच

Wed, 25 Mar 2026 10:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन बैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान अश्लील वीडियो चलने से सभी असहज हो गए। कई अधिकारियों ने तुरंत लॉगआउट कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की बुलाई गई ऑनलाइन बैठक में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब जूम मीटिंग के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। इस मीटिंग में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, जिससे घटना ने तूल पकड़ लिया और महकमे में चर्चा का विषय बन गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने साइबर सेल में शिकायत की है, जहां से मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से मंगलवार शाम को जूम मीटिंग चल रही थी, जिसमें विभिन्न जिलों के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर जुड़े थे। इसी दौरान कुछ देर के लिए स्क्रीन पर आपत्तिजनक वीडियो चलने लगा, जिससे लोग असहज हो गए।

ये भी पढ़ें - जूनियर सेक्रेटरियेट असिस्टेंट परीक्षा: अभ्यर्थी को दिव्यांग दिखा परीक्षा में लेखक बना बैठाए सॉल्वर, 9 गिरफ्तार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें
विज्ञापन


कई अधिकारियों ने तुरंत लॉगआउट कर लिया, जबकि तकनीकी टीम ने जल्दबाजी में मीटिंग को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी लापरवाही या किसी की शरारत माना जा रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रतिभागी की आईडी या स्क्रीन शेयरिंग फीचर का दुरुपयोग हुआ है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन के मुताबिक, आईडी हैक कर शरारत करने की आशंका है। शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें