विजेता अवनीश यादव व सुमित कुमार कनौजिया।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में चिनहट विकास खण्ड की रैथा ग्राम पंचायत से मायावती गुप्ता ने ग्राम प्रधान पद का चुनाव जीता।
- काकोरी की ग्राम पंचायत बसरैला से सपा के कद्दावर नेता जितेन्द्र कुमार गुड्डू की पत्नी अनीता यादव को अवनीश कुमार यादव ने 25 वोटों के अंतर से हराया।
- कुसमी ग्राम पंचायत से सुमित कुमार कनौजिया ने 91 वोटों के अंतर से मुनेश्वर गौतम को हराया।
- काकोरी ब्लाक बसरैला ग्राम पंचायत से अवनीश यादव 25 वोट से विजयी घोषित हुए।
- काकोरी ब्लाक ग्राम पंचायत कुश्मी से सुमित कुमार कनौजिया हुए विजय घोषित।
- मोहनलालगंज में डलौना ग्राम पंचायत से राममनोहर विजयी।
लखनऊ के चिनहट से विजयी हुए चार प्रधान
- धोबैला से पूजा निषाद
- कोडरी मौली से चंद्र प्रकाश
- पपनामऊ से राजेश कुमार
- पल्हरी से अमर सिंह
बहराइच में जारी मतगणना।
- फोटो : amar ujala
ग्राम बेलना पारा
प्रधान पद के लिए सलमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 13 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की।
ग्राम अलीनगर
प्रधान पद के लिए सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों 407 वोटों से हराया।
ग्राम हरनी औसेरी
प्रधान पद के चुनाव में मालती देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामदेव को हराकर विजयी हुई।
ग्राम जमापुर
प्रधान पद के लिए नवयुवा शादाब ने पुराने प्रधान को भारी अंतर से हराया।
ग्राम अटवा
ग्राम प्रधान पद के लिए सूर्य लाल यादव विजयी।
बहराइच के विकास खंड बलहा के एक गांव अमवा हुसैनपुर की प्रधान आरती देवी विजयीं।
सीतापुर के मतदान केंद्र का एक दृश्य
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के 19 मतगणना स्थलों पर निर्धारित समय पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत मत पेटियों को न्याय पंचायत वार बनी टेबल पर लाकर मतदान कार्य की कार्रवाई की जा रही है। कुछ ब्लाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ाई गईं।
ब्लॉक बिसवां में सबसे पहले ग्राम पंचायत देवलिया के मतों की गणना के लिए मतपत्र सुबह 10:30 बजे निकाले गए। इसी प्रकार अन्य मतगणना स्थलों पर गणना संबंधी कार्य प्रगति पर है।
1- रामपुर मथुरा के ग्राम पंचायत कलुवापुर से प्रधान पद पर कल्लूराम 13 मतों से विजयी।
2-ग्राम पंचायत आलमपुर से प्रधान पद पर शांति देवी 477 मत पाकर 112 मतों से विजयी घोषित।
झंझरी के माधवपुर राय से नवनिर्वाचित प्रधान दीनानाथ यादव को प्रमाण पत्र देते हुए
- फोटो : amar ujala
प्रधान पद पर विजयी प्रत्याशी
ग्राम पंचायत खनवा पुर से हनुमान प्रसाद तिवारी
गुदगुदियापुर से राम नाथ मौर्य
अनेगी से रामरूप
अमडोहवा से विजय बहादुर गुप्ता
मुंडेरवा कला से बृजनंदन
छिटनापुर से सुखराम वर्मा
जमुनही हरदोपट्टी से सुधा देवी
गनेशपुर ग्रंट से निर्मला
अजबनगर से गुड्डू
तेंदुआ चौखडिय़ा से दिनेश कुमारक
कुंवरपुर अमरहा से जगदंबा प्रसाद
बिहटा हलबल से अनिल कुमार मिश्र
दुर्गागंज माझा से राधेश्याम यादव
लोलपुर से उर्मिला सिंह
नवीजोत से शारदा प्रसाद
पूरे दतई से पाश्र्वनाथ
तेलहा से सूर्यकांत सिंह
जबरनगर से वैभव सिंह
चौहट्टा से रमेश कुमार
अनंतपुर से अनीता देवी
खमरौनी से अनीस
खड़ौरा से अनीता देवी
माधवपुर राय से दीनानाथ यादव
मध्यनगर से सभाजीत सिंह
चांदपुर से अनिल पांडेय
विश्रोहरपुर से नकछेद कुमार
अनभुला से मालती देवी
चिरेबसना बेलसर से जयसिंह
पेंडऱाही से मधुसूदन सिंह
विशुनपुर बैरिया से रविंद्र कुमार गुप्ता
मूड़ाडीहा से तुलाराम
पंडरीबल्लभ से धनीराम
सुभागपुर से विकास कुमार
गिलौली से राजकुमार
जमुनहा मझरेती से शबाना बानो
कोनिया बनकट से चंद्रशेखर वर्मा
गांधीपुर से जगन्नाथ पाठक
झंझरी से आनंद तिवारी
कपूरपुर से सुरेश कुमार चौबे
भगहरबुलंद से नरसिंह नारायण शुक्ला
ग्राम पंचायत बभनी कानूनगो से प्रधान पद पर सुधीर श्रीवास्तव
ग्रामसभा ताराडीह से सुरेश शुक्ला
परसपुर के मंगुरा बाजार से माया देवी उपाध्याय
कोयली जंगल से बलराम सिंह
ग्राम तरहटा से पूनम सिंह पत्नी उदय प्रताप सिंह 485 मत पाकर विजयी
ग्राम ढेमा में राजिया खातून पत्नी जाहिद अली 486 मत पाकर विजयी रहीं।
इट्याथोक के विशुन पुर माफी के पटेश्वरि प्रसाद मिश्रा जीते
अयोध्या के पूरा बाजार मतगणना स्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
मतगणना के दौरान हाईकोर्ट की ओर से सरकार को कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्त पालन करने का आदेश हवाई साबित हो रहा है। सभी मतगणना स्थलों के सामने प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ है जबकि कर्फ्यू जैसे माहौल के निर्देश दिए गए थे।
कोर्ट ने अपने आदेश में उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिलाए गए इस भरोसे को दर्ज किया है कि चुनाव आयोग की ओर से समय-समय पर जारी की गई प्रोटोकाल अधिसूचनाओं का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
कोर्ट ने साफ किया था कि नियमों का पालन ड्यूटी पर तैनात लोगों के अलावा सभी संबंधित लोगों द्वारा किया जाएगा। इसमें किसी तरह का अपवाद नहीं होगा। मतगणना केंद्रों और आसपास के इलाके में मतगणना चलने और नतीजे घोषित होने तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा।
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिर्फ उम्मीदवारों और अधिकृत एजेंट ही मतगणना केंद्र जाएं। वहां किसी तरह की भीड़भाड़ नहीं होगी। पूरे प्रदेश में कहीं पर भी जीत के जुलूस या मतगणना के दौरान जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाले बख्शी का तालाब में मतगणना जारी है। इस दौरान मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी। कुछ मतगणना केंद्रों पर सुबह 9:45 तक मतपेटियां नहीं पहुंच पाई थीं।
वहीं, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने पॉलिटेक्निक पर मतगणना केंद्रों का जायजा लिया। बता दें कि लखनऊ में 8 केंद्रों पर मतगणना चल रही है।
मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : amar ujala
अमेठी के भेटुआ मतगणना स्थल का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी ने मतगणना परिसर में अनाधिकृत लोगों को बाहर करने का दिया कड़ा निर्देश दिया। साथ ही काउंटिंग समाप्त होते ही सभी प्रत्याशियों को परिसर से जाने व विजय जुलूस न निकालने की हिदायत दी गई। जिलाधिकारी व एस पी ने सभी उपस्थित लोगों को कोविड नियमों के पालन का निर्देश दिया।
रायबरेली में छतोह ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
जिला पंचायत सदस्य के 3050 वार्डों के लिए 47,923 उम्मीवदारों ने नामांकन दाखिल किया था। 888 नामांकन रद्द हुए और 2631 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। 7 जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि 3043 जिला पंचायत वार्डों के लिए 44,397 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।
75,852 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 3,60,804 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 1808 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए और 14,552 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ने का निर्णय कर नाम वापस लिया। 2005 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। 73,847 क्षेत्र पंचायत के वार्डों के लिए 3,42,439 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है।
58,176 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव के लिए 5,23,173 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 2,361 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए और 55,917 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। 178 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। 57,998 ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 4,64,77 उम्मीदवारों के बीच चुनावी संघर्ष हुआ है।
ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 7,32,485 पदों के लिए 7,72,535 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। 12,562 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त हुए। 4,569 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। 3,17,127 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि 4,15,358 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 4,38,277 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है।