फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रांतीय पुलिस सेवा के नौ अफसर बनेंगे आईपीएस, बाकी को करना होगा इंतजार

Sun, 29 Aug 2021 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रांतीय पुलिस सेवा का सबसे बड़ा बैच 1992 का ही है। इस बैच में 54 अफसर थे। 12 अफसरों को पिछले साल प्रमोशन मिल गया और वे राज्य पुलिस सेवा कोटे से आईपीएस संवर्ग के अधिकारी हो गए। अब भी लगभग 44 अफसर ऐसे हैं, जिन्हें प्रमोशन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रांतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के नौ अफसर अगले महीने आईपीएस बन जाएंगे। इनके प्रमोशन के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इस साल प्रांतीय पुलिस सेवा से नौ लोगों का ही प्रमोशन मिल सकेगा। क्योंकि आईपीएस के लिए कुल संख्या का एक तिहाई ही कोटा प्रांतीय पुलिस सेवा से भरने का है। वहीं आईपीएस कॉडर रिव्यू में पुलिस कमिश्नरेट के लिए प्रांतीय पुलिस सेवा के आठ पद मिल सकते हैं।  अगर यह पद मिलते हैं तो 17 अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे।

विज्ञापन


1992 बैच में थे 54 अफसर, आईपीएस बनने में लग जाएंगे कई साल
प्रांतीय पुलिस सेवा का सबसे बड़ा बैच 1992 का ही है। इस बैच में 54 अफसर थे। 12 अफसरों को पिछले साल प्रमोशन मिल गया और वे राज्य पुलिस सेवा कोटे से आईपीएस संवर्ग के अधिकारी हो गए। अब भी लगभग 44 अफसर ऐसे हैं, जिन्हें प्रमोशन का इंतजार है। इस साल इसमें से केवल नौ अधिकारियों का ही प्रमोशन होगा। बाकी बचे अफसरों को प्रमोशन पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें