फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के घोषित किए प्रत्याशी, मुस्लिम उम्मीदवारों को भी दिया टिकट

Sun, 23 Apr 2023 08:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अवध क्षेत्र के जिलों की नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। देखें, किसे दिया टिकट: 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा ने नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के प्रत्याशी रविवार देर शाम घोषित कर दिए। 95 पालिकाओं में से पार्टी ने 93 नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें 45 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने दो मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत को साकार करने का संदेश दिया है।

विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 93 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, अयोध्या, शाहजहांपुर और कानपुर नगर निगम में महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशी को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मंथन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद प्रदेश मुख्यालय से ब्रज, काशी, अवध, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र की 95 में से 93 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए।

नगर पालिका परिषद के सभासद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालयों से घोषित किए गए। वहीं नगर पंचायत के सदस्य पद के प्रत्याशी जिला स्तर से घोषित किए गए। अवध क्षेत्र की पांच नगर पालिकाओं में से तीन में महिलाओं को मौका दिया है। पश्चिम क्षेत्र में 20 में से 9, काशी में 9 में से 4, गोरखपुर में 10 में से 4, कानपुर में 21 में से 10 और पश्चिम क्षेत्र में 28 में 15 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


199 में से 192 में भाजपा ने प्रत्याशी उतारे
निकाय चुनाव में 200 में से 199 नगर पालिका परिषदों में चुनाव कराए जा रहे हैं। भाजपा ने पहले चरण में 104 में से 99 और दूसरे चरण में 95 में से 93 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इस तरह पार्टी ने 199 में से 192 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। लहरपुर सहित कुछ सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिले हैं। वहीं स्वार नगर पालिका सहित कुछ अन्य सीटें गठबंधन में सहयोगी दलों को दी गई है।

88 महिला प्रत्याशी को मौका
भाजपा ने पहले चरण में 43 महिला प्रत्याशी उतारे हैं। दूसरे चरण में 45 महिलाओं को टिकट दिया है। इस तरह कुल 88 महिलाओं को पालिका अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया है।

पांच मुस्लिम प्रत्याशी
भाजपा ने पहले चरण में तीन और दूसरे चरण में आजमगढ़ की मुबारकपुर से तमन्ना बानो और बदायूं जिले की ककराला पालिका अध्यक्ष पद पर मरगून अहमद खां को टिकट दिया है। इस तरह कुल पांच पालिकाओं में मुसलमानों को टिकट दिया है।
विज्ञापन

 








 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें