फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : सपा ने मांगी 65 और कांग्रेस ने 40 लोकसभा सीटें, साझेदारी के लिए राज्यवार बैठक करेगा इंडिया गठबंधन

Sat, 23 Sep 2023 06:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इंडिया गठबंधन में अब सबसे अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा ही है। सपा जहां पांच राज्यों के चुनावों में गठबंधन के तहत सीटें चाहती है, वहीं लोकसभा सीटों के मद्देनजर भी होमवर्क प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन में अब सीटों की चर्चा होनी शुरू हो गई है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा ने 65 और कांग्रेस ने 45 सीटों पर दावा ठोंका है। जबकि, कुल सीटें 80 ही हैं। सीटों की साझेदारी के लिए इंडिया की समन्वय समिति राज्यवार बैठक करेगी। हालांकि, इस बारे में अंतिम निर्णय तभी हो पाएगा, जब घटक दलों का शीर्ष नेतृत्व साथ बैठेगा।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन में अब सबसे अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा ही है। सपा जहां पांच राज्यों के चुनावों में गठबंधन के तहत सीटें चाहती है, वहीं लोकसभा सीटों के मद्देनजर भी होमवर्क प्रारंभ हो गया है। अभी यूपी में सपा के पास तीन और कांग्रेस के पास एक लोकसभा सीट है। 

इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, सपा ने फिलहाल 60-65 सीटों पर लड़ने का इरादा जाहिर किया है। वहीं, दावा करने में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इंडिया गठबंधन का मानना है कि हर राज्य की परिस्तिथितियां अलग-अलग हैं। इसलिए राज्यवार बैठक करके ही सीटों की बंटवारे की गुत्थियां सुलझाई जा सकती हैं। ये बैठकें करके सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व के सामने विचार के लिए राज्यवार प्रस्ताव रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें