फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : कर्मचारियों की नौकरी से जुड़े सभी काम केवल मानव संपदा पोर्टल से होंगे, शासनादेश जारी

Fri, 15 Dec 2023 01:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का पंजीकरण करा लें। इसके बाद कोषागार से दिसंबर 2023 तक का वेतन आहरण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही कराया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की नौकरी से जुड़ा प्रत्येक कामकाज अब केवल मानव संपदा पोर्टल से होगा। मानव संपदा पोर्टल के जरिए कर्मचारियों का सेवा विवरण, मेरिट आधारित आनलाइन ट्रांसफर, सालाना मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर), वेतन आहरण और सेवा पुस्तिका प्रबंधन आदि सभी कामकाज पोर्टल से ही होंगे। विशेष सचिव धनंजय शुक्ला ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को इस संबंध में पत्र भेजा है।

विज्ञापन


पत्र के मुताबिक 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में समीक्षा की थी और अधिकांश विभागों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का पंजीकरण करा लें। इसके बाद कोषागार से दिसंबर 2023 तक का वेतन आहरण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही कराया जाए। इसका पालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके लिए एनआईसी और प्रदेश शासन व प्रबंधन अकादमी ने 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें