फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : समाज कल्याण विभाग के फार्मासिस्टों के 90 फीसदी पद खाली

Fri, 03 Nov 2023 11:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाज कल्याण विभाग में फार्मासिस्ट के 90 फीसदी पद खाली हैं। ऐसे में आश्रम पद्धति विद्यालयों के छात्रों को चिकित्सा सुविधा देने की मंशा पर पानी फिर गया है। हालत यह है कि यहां फार्मासिस्ट पद पर भर्ती होने वाले इसी पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग में फार्मासिस्ट के 90 फीसदी पद खाली हैं। ऐसे में आश्रम पद्धति विद्यालयों के छात्रों को चिकित्सा सुविधा देने की मंशा पर पानी फिर गया है। हालत यह है कि यहां फार्मासिस्ट पद पर भर्ती होने वाले इसी पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 104 आश्रम पद्धति के विद्यालय चल रहे हैं। अब इन्हें सर्वोदय कॉलेज का नाम दिया गया है। इसी तरह गरीब तबके के छात्रों के लिए आठ कोचिंग सेंटर भी चल रहे हैं। इन कॉलेजों के छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा के देने के लिए विभाग में फार्मासिस्ट के 104 पद सृजित हैं, लेकिन विभाग में सिर्फ 14 फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। इतना ही नहीं फार्मासिस्टों की पदोन्नति का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। 

इस वजह से फार्मासिस्ट पद से ही सेवानिवृत्ति मिल जाती है। खाली पदों को भरने और सेवा नियमावली बनाने के लिए फार्मासिस्टों ने कई बार मांग की। विभागीय अफसरों से लेकर मंत्री तक को ज्ञापन सौंपा, लेकिन नतीजा सिफर है। समाज कल्याण फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ए आर कौशल का कहना है कि विद्यालयों में 24 घंटे की ड्यूटी होती है। ऐसे में नियमानुसार कम से कम 336 पद होना चाहिए। अभी तक जितने पद सृजित हैं, वही नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
फार्मासिस्टों के पदों को नए सिरे से मूल्यांकन करते हुए पद भरे जाएंगे। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सेवा नियमावली भी बनाई जाएगी। - कुमार प्रशांत, निदेशक समाज कल्याण विभाग

पदोन्नति मिले तो बढ़ेगा उत्साह
सेवा नियमावली बनाने, पदोन्नति करने और खाली पदों को भरने के लिए कई बार फेडरेशन की ओर से ज्ञापन दिया जा चुका है। पदोन्नति मिले तो फार्मासिस्टों को उत्साह बढ़ेगा। इससे छात्रों की सेहत सुरक्षा में भी अहम कदम होगा। -सुनील यादव, अध्यक्ष फार्मासिस्ट फेडरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें