फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: टिकट न मिलने पर यूपी सरकार की मंत्री बोलीं- भाजपा में ही हूं, जिंदगी भर भाजपा में ही रहूंगी

Wed, 02 Feb 2022 01:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर सीट से टिकट न मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि मैं भाजपा में ही हूं और जीवन भर भाजपा में ही रहूंगी।
विज्ञापन
यूपी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा में ही हैं और भाजपा में ही रहेंगी। पार्टी ने अगर मुझे टिकट नहीं दिया है तो कुछ सोच समझकर ही ऐसा किया होगा। मैं जिंदगी भर भाजपा में ही रहूंगी।
विज्ञापन


स्वाति सिंह सरोजनी नगर से टिकट न मिलने के बाद मीडिया को संबोधित कर रही थीं। भाजपा ने मंगलवार को सरोजनी नगर से ईडी से वीआरएस लेने वाले अफसर राजराजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का सम्मान करती हूं। भाजपा ने जो पांच साल मुझे सेवा करने का अवसर दिया। इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें