फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भर्ती होंगे 625 सिविल जज : पाठक

Mon, 27 May 2019 04:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश न्याय व विधि मंत्री बृजेश पाठक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश में 40 लाख से अधिक मुकदमे लंबित हैं। मगर जजों के अभाव में इन मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। ये बातें न्याय एवं विधि मंत्री बृजेश पाठक ने कही। रविवार को वह द उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 625 सिविल जजों की भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन


पाठक ने कहा, महिलाओं को अति शीघ्र न्याय दिलाने के लिए 110 पारिवारिक अदालतें खोलने की तैयारी चल रही है। वहीं, मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ और बरेली में कॉमर्शियल कोर्ट का गठन किया जा रहा है। इनमें टैक्स से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई होगी। 

उन्होंने कहा कि टैक्स बार एसोसिएशन ने अपने कार्यों से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं को जोड़ रखा है। इनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता नागरिक उड्डयन, पंजीयन स्टंप मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने की। इससे पूर्व दोनों मंत्रियों ने अधिवक्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता व प्रांतीय महामंत्री सौरभ सिंह गहलोत ने दोनों मंत्रियों को समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपकर उनके निराकरण की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें