फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर सपा-बसपा का जताया आभार, कहा- लड़ाई कितनी भी लंबी हो पीछे नहीं हटूंगी

Mon, 27 May 2019 12:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली से निर्वाचित सांसद सोनिया गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

यूपीए अध्यक्ष और रायबरेली से निर्वाचित सांसद सोनिया गांधी ने शुक्रवार (24 मई) को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और स्वाभिमान दल के कार्यकर्ताओं को अपनी जीत में उनके योगदान के लिए धन्यवाद पत्र लिखा।

विज्ञापन

सोनिया ने रायबरेली की जनता को संबोधित पत्र में लिखा, 'लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह मुझमें अपना विश्वास व्यक्त किया। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के अलावा सपा, बसपा, स्वाभिमान दल के साथियों ने जिस तरह मेरी जीत के लिए परिश्रम किया, उसके लिए मैं आभारी हूं ।' 

उन्होंने कहा, 'मेरा जीवन आप सबके सामने एक खुली किताब की तरह रहा है । आप सब मेरे परिवार की तरह हैं । आपसे मुझे जो हौसला मिलता है, वही मेरी असली धरोहर है ।' 
विज्ञापन


सोनिया ने कहा कि उन्होंने भी अपने इस बड़े परिवार का हर तरह से ख्याल रखने का हमेशा प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हैं लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि आपके समर्थन और विश्वास की शक्ति के सहारे कांग्रेस हर चुनौती को पार करेगी । लड़ाई कितनी भी लंबी हो, मैं आपको वचन देती हूं कि देश के बुनियादी मूल्यों की रक्षा के लिए मैं भी अपना सर्वस्व कुर्बान करने में कभी पीछे नहीं हटूंगी।' 
विज्ञापन


सोनिया ने कहा, 'आपसे मिले प्रेम, स्नेह और समर्थन के लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देती हूं।'
 



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें