फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन के नाम पर निवेशकों के 49 हजार करोड़ हड़पने वाला गिरफ्तार, कई राज्यों में थीं कंपनी की शाखाएं

Fri, 11 Jul 2025 12:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईओडब्ल्यू ने पर्ल्स एग्रोटेक के संचालक गुरमीत सिंह को रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया है। वह पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लि. (पीएसीएल) का संचालक था। कंपनी की कई राज्यों में शाखाएं थीं।
विज्ञापन
गुरनाम सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूखंड देने का झांसा देकर निवेशकों का करीब 49 हजार करोड़ हड़पने वाली कंपनी पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लि. (पीएसीएल) के संचालक गुरनाम सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसने यूपी, असम, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार में शाखाएं खोली थीं।

विज्ञापन


कारपोरेट कार्यालय दिल्ली में था। उसे वर्ष 2016 में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, जमानत पर छूटने के बाद ईओडब्ल्यू ने दबोचा। डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत ने बताया कि पीएसीएल ने बिना वैध पंजीकरण के बैंकिग कार्य किया।

ये भी पढ़ें - सावन का शुभारंभ: मंदिरों में हर दिन विशेष पाठ और शृंगार का आयोजन, ये हैं पहले सोमवार के लिए शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार


महोबा, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन में शाखाएं खोलकर भूखंड देने के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराई और उसके बॉन्ड जारी कर दिए। बाद में कंपनी ने निवेशकों को न भूखंड दिए और न ही जमा धन वापस किया। ईओडब्ल्यू, कानपुर में वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें