फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में सुबह की बारिश से बत्ती गुल

विज्ञापन
बिजली चालू करने की कोशिश करते हुए कर्मचारी
विज्ञापन

विज्ञापन

अहिबरनपुर ,विकासनगर ,गोमती नगर क्षेत्र में आउटडोर दगने से समस्या

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को सुबह हुई झमाझम बारिश के चलते वीआईपी समेत कई क्षेत्रों में बत्ती गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ा। अधिकतर इलाकों में हाईटेंशन लाइन के आउटडोर लगने के कारण बिजली आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न हुआ था।
विज्ञापन

यह बिजली संकट खदरा, त्रिवेणीनगर, सीतापुर रोड, मोहन मेकिंग रोड , ब्रह्मनगर, निराला नगर, विकास नगर रिंग रोड गोमती नगर विस्तार सेक्टर एक, डालीबाग, तेलीबाग ,राजाजीपुरम , दुबग्गा कानपुर रोड और आशियाना आदि इलाके में सुबह करीब 7 से 8 बजे तक बिजली आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न हुआ। कुछ जगहों पर एबीसी जलने और ट्रांसफार्मर फ्यूज उड़ने के कारण भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। हालांकि बारिश बंद होने के बाद जिम्मेदारों ने तकनीकी खराबी को दूर करके बिजली को सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें