फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में छठ पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर स्थानीय अवकाश, योगी ने दिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम मंडलायुक्तों व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि छठ महापर्व के उपलक्ष्य में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 10 नवंबर को छठ महापर्व और 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम मंडलायुक्तों व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि छठ महापर्व के उपलक्ष्य में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी तरह कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भी स्थानीय अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्थानीय परंपरा व आवश्यकता के अनुसार इस संबंध में निर्णय लेकर आदेश जारी करेंगे। ब्यूरो

विज्ञापन


छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के पुलिस अफसरों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिक पुलिस के साथ साथ जल पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उधर, छठ को लेकर डीजीपी मुख्यालय ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्घनगर व महराजगंज को अतिरिक्त पुलिस बल और जल पुलिस उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें