फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कोविड टीकाकरण 11 करोड़ पार, बना नया रिकॉर्ड, प्रदेश की 60 फीसदी आबादी को लग चुकी पहली डोज

Mon, 04 Oct 2021 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

तीन अगस्त तक पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ था। इसके बाद महज 63 दिनों में छह करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण में लगी टीम को बधाई दी है।
 
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन लगवाती युवती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 11 करोड़ से अधिक लोगों के टीकाकरण के साथ एक और रिकॉर्ड बन गया है। प्रदेश की 60 फीसदी से अधिक आबादी को पहली डोज दी जा चुकी है। खास बात यह है कि तीन अगस्त तक पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ था। इसके बाद महज 63 दिनों में छह करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण में लगी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन


सोमवार को 16 लाख 16 हजार 709 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ प्रदेश में कुल टीकाकरण 11 करोड़ सात लाख 92 हजार 641 हो गया है। इसमें पहली डोज वालों की संख्या आठ करोड़ 85 लाख 14 हजार 810 और दूसरी डोज वालों की संख्या दो करोड़ 22 लाख 77 हजार 331 है। 11 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है। टीकाकरण की शुरुआत में पहले एक करोड़ टीके लगाने में करीब 100 दिन लगे थे। टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति देखें तो उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 8.40 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है।

ऐसे बनता गया रिकॉर्ड
6 जून तक 02 करोड़,  26 जून तक 03 करोड़, 17 जुलाई तक 04 करोड़, 3 अगस्त तक 05 करोड़, 17 अगस्त तक 06 करोड़, 29 अगस्त तक 07 करोड़, 7 सितंबर  तक 08 करोड़, 15 सितंबर तक 09 करोड़, 25 सितंबर तक 10 करोड़ और 4 अक्तूबर तक 11 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें