फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को श्रमायुक्त व यूपीएफसी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार, श्रमायुक्त मुस्तफा हटाए गए

Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ दो अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से भेजे गए पैनल में से विशेष सचिव वन ब्रह्मदेव राम तिवारी व अपर आयुक्त गन्ना प्रमोद कुमार उपाध्याय के नाम पर सहमति दी गई है। 
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने चार आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। श्रम आयुक्त व विशेष सचिव उद्यान को हटाकर कम महत्व वाले पदों पर नई तैनाती दी गई है। श्रम आयुक्त का प्रभार कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को सौंपा गया है। हटाए गए दोनों ही अधिकारियों की नई तैनाती शासन की नाराजगी के तौर पर देखी जा रही है। शासन ने ये तबादले पब्लिक डोमेन में जारी नहीं किए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया श्रम आयुक्त का पद महत्वपूर्ण पदों में शामिल है। सरकार ने बृहस्पतिवार को अचानक श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तफा को हटाकर प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम व महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के पद पर नई तैनाती दे दी। ब्यूरोक्रेसी में यह विभाग कम महत्व के नजरिए से देखा जाता है। अभी तक सार्वजनिक उद्यम विभाग व सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार देख रहे थे। उनसे यह जिम्मेदारी लेकर मुस्ताफ को सौंपी गई है।

इसके अलावा यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी से यूपी वित्त निगम (यूपीएफसी)  के एमडी का प्रभार वापस ले लिया गया है। श्रमायुक्त व यूपीएफसी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार मंडलायुक्त कानपुर को दिया गया है। इसी तरह कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात विशेष सचिव उद्यान सुरेंद्र राम को हटाकर अपर आयुक्त सहारनपुर के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


ब्रह्मदेव राम व प्रमोद एसीईओ नियुक्त, कराएंगे विधानसभा चुनाव
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ दो अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आयोग ने राज्य सरकार से दो निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आईएएस अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा था। शासन की ओर से भेजे गए पैनल में से विशेष सचिव वन ब्रह्मदेव राम तिवारी व अपर आयुक्त गन्ना प्रमोद कुमार उपाध्याय के नाम पर सहमति दी गई है। ब्रह्मदेव इससे पहले भी आयोग के एसीईओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

कानपुर के डीएम आलोक जा सकते हैं केंद्र
कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी जल्दी ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आलोक को अपना निजी सचिव नियुक्त करना चाहते हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार से आग्रह किया है। सरकार इस आग्रह पर विचार कर रही है। यदि सहमति बनती है तो आलोक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो चुनाव से पहले कानपुर को नया जिलाधिकारी मिल जाएगा।
विज्ञापन


गोठलवाल स्टडी लीव पर जाएंगे
सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विकास गोठलवाल स्टडी लीव पर विदेश जाएंगे। शासन ने गोठलवाल के आवेदन को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें