फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी फिर देश में पहले स्थान पर, सिद्धार्थनगर सबसे आगे

Fri, 05 Jul 2024 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ऐसे मामलों के निस्तारण में और तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि आगामी तीन माह में शत-प्रतिशत मामलों का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं और बच्चियों से संबंधित अपराधों के निस्तारण में यूपी फिर देश में पहले स्थान पर आया है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण का अनुपात 98.70 प्रतिशत है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने अधिकारियों को ऐसे मामलों के निस्तारण में और तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि आगामी तीन माह में शत-प्रतिशत मामलों का निस्तारण हो सके। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को हर माह समीक्षा बैठक करने को कहा।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सीएम को बताया कि बलात्कार तथा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। मुकदमों के निस्तारण में सिद्धार्थनगर पहले स्थान पर है। इसके बाद हरदोई, इटावा, एटा, नोएडा पुलिस कमिश्नरेट, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, मैनपुरी और अमेठी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें