फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आईएएस अधिकारी अनामिका केंद्र से और चैत्रा कर्नाटक से लौटीं

Mon, 05 Jul 2021 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एक अधिकारी ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त हो सकते हैं। ऐसे में शासन व जिलों में तबादलों की स्थिति बननी शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
आईएएस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले आईएएस अधिकारियों का केंद्रीय व अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर जाना और अपने राज्य में लौटना तेज हो गया है। दो अधिकारी प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं जबकि एक अगले महीने लौटेंगे। एक अधिकारी ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त हो सकते हैं। ऐसे में शासन व जिलों में तबादलों की स्थिति बननी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनािमका सिंह ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर नियुक्ति विभाग में ज्वाइनिंग दे दी है। 2004 बैच की आईएएस अधिकारी अनामिका सचिव स्तर की अधिकारी हैं और नीति आयोग में निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें किसी महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इसके अलावा विशेष सचिव स्तर की 2007 बैच की आईएएस अधिकारी चैत्रा वी. अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से कर्नाटक से लौट रही हैं। उनकी पांच वर्ष की अतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पूरी हो गई है। उन्होंने सोमवार को अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की। 1995 बैच के प्रमुख सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात की भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी हो गई है। वह अगले महीने लौटकर ज्वाइन करेंगे। इनके अलावा गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु जाना है। ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद पांडियन को कार्यमुक्त किए जाने की संभावना है। वहां नए जिलाधिकारी की तैनाती करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें