फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विनम्र शास्त्री रालोद में शामिल

Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जयंत चौधरी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री और चौधरी चरण सिंह को आज भी ग्रामीण भारत में आदर्श के रूप में देखा जाता है। दोनों परिवारों ने पहले भी साथ मिलकर राजनीतिक यात्रा तय की है।
विज्ञापन
रालोद में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री के पौत्र विनम्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विनम्र शास्त्री रालोद में शामिल हो गए हैं। सोमवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शास्त्री को नई दिल्ली में पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री और चौधरी चरण सिंह को आज भी ग्रामीण भारत में आदर्श के रूप में देखा जाता है। दोनों परिवारों ने पहले भी साथ मिलकर राजनीतिक यात्रा तय की है। नीतिगत सुझाव व राजनीतिक रणनीति के निर्माण में विनम्र शास्त्री का विशेष योगदान रहेगा।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष विनम्र किसान, जवान व समाज के गरीब वर्गों के उत्थान के लिए सकारात्मक कार्य करते रहे हैं। उनकी संस्था ने ‘21 सलाम’ मुहिम के तहत परमवीर चक्र विजेताओं के यश और वीरता की कहानियां घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें