फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाही झेल रहे किसानों के लिए अखिलेश की बड़ी घोषणा!

Fri, 03 Apr 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों को समय से गन्ना मूल्य दिलाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग और गन्ना आयुक्त को गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पांच अप्रैल के बाद गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


पश्चिमी व पूर्वी यूपी के जिलों के दौरों में मुख्यमंत्री के समक्ष गन्ना किसानों की समस्याएं प्रमुखता से रखी गईं। सपा के मंत्रियों, विधायकों ने भी यह मुद्दा उठाया।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि गन्ना भुगतान पर मुख्यमंत्री नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राहुल भटनागर और गन्ना आयुक्त सुभाष चंद शर्मा को निर्देश दिया है कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य अदा कराने के लिए समयबद्ध योजना बनाएं। कोशिश करें कि किसानों को लगातार मूल्य भुगतान होता रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

शनिवार को कर सकते हैं घोषणा

मुख्यमंत्री शनिवार को मेरठ जिले के लालपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इस इलाके में गन्ना प्रमुख फसल है। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री गन्ना मूल्य पर किसानों को आश्वासन देंगे।

रबी फसल चौपट, गन्ना ही आय का साधन
इस बीच अध्यक्ष संघ, गन्ना विकास समितियां के अध्यक्ष अवधेश मिश्र और हरगांव सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन दिनेश सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि 240 रुपये के रेट से बकाया गन्ना मूल्य पांच हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।

रबी की फसल को नुकसान के बाद किसानों के लिए गन्ना ही आय का साधन रह गया है। शुगर लॉबी इस प्रयास में है कि गन्ना समितियों का कमीशन कम कर दिया जाए।

यदि ऐसा हुआ तो समितियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से गन्ना किसानों और सहकारी समितियों की समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें