यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए पूर्ववर्ती सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का नाम बदलने के साथ ही मिलने वाली राशि बढ़ा दी।
अखिलेश सरकार के समय प्रदेश में लागू की गई समाजवादी पेंशन योजना को अब मुख्यमंत्री पेंशन योजना के नाम से जाना जाएगा। सरकार इसके अंतर्गत मिलने वाली 500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये करने की योजना बना रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार की ये अतिमहत्वाकांक्षी योजना थी। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस योजना का जिक्र हर सभा में करते थे।
पहले योगी सरकार ने योजना का नाम बदला और अब इसमें मिलने वाली राशि बढ़ाने की तैयारी में हैं।