केंद्र की तरह राज्य सरकार के करीब 35 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को भी चार फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने मंगलवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ डीए मार्च के वेतन के साथ दिया जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से मिलेगा। इस वृद्धि से सरकार के खजाने पर करीब 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।