फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: अब तक 120 मौतों की खबर, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50 हजार मुआवजा देगी सरकार

Tue, 02 Jul 2024 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 120 लोगों की मौत की खबर है। यूपी सरकार ने इस दर्दनाक हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि हाथरस में सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग खत्म होने के बाद लोग बाहर निकल रहे थे कि भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है।

घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
विज्ञापन


मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है।
विज्ञापन


एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें