फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिपाही परीक्षा रद्द होने से निराश अभ्यर्थी ने लगाई फांसी, बहन बोली-पेपर के बाद हुआ था बहुत खुश

Tue, 27 Feb 2024 08:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से निराश एक युवक ने लखनऊ में फांसी लगा ली। अभ्यर्थी बहन के घर रहकर कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी पुलिस में सिपाही की भर्ती के लिए हुई परीक्षा रद्द होने से दुखी परीक्षार्थी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों के मुताबिक 17 फरवरी को उसने सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी। तीन दिन पहले परीक्षा रद्द होने से वह निराश था। इसी के चलते जान दे दी।

विज्ञापन


फतेहपुर जनपद निवासी रजनीश उर्फ विनय (25) पीजीआई के द्वारकापुरी में बहन पिंकी के घर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पिंकी के अनुसार रजनीश ने 17 फरवरी को सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी। परीक्षा काफी अच्छी होने से रजनीश खुश थे। मगर तीन दिन पहले परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे रजनीश दुखी थे। वह तीन दिन से गुमसुम थे।

सोमवार रात घर वालों के साथ बैठकर खाना खाने के बाद रजनीश तीसरी मंजिल के कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह पिंकी ने रजनीश को जगाने के लिए कई बार फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर वह तीसरी मंजिल पर गईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिंकी ने भीतर झांका तो रजनीश का शव छत के कुंडे में गमछे से बंधे फंदे पर लटका रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भविष्य को लेकर थे परेशान
पिंकी के अनुसार रजनीश ने बीटीसी किया था। कुछ वक्त पहले उन्होंने लेखपाल भर्ती की परीक्षा दी थी जिसमें स्टे हो गया था। इसके बाद सिपाही भर्ती की परीक्षा दी मगर यह परीक्षा रद्द हो गई। भविष्य और नौकरी को लेकर रजनीश काफी परेशान थे। उनके परिवार में सेना से सेवानिवृत्त पिता रमेश चंद्र, मां और एक बड़ा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें