फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली के दो महीने पहले ही चार गुना महंगी हो गईं फ्लाइटें, मुंबई की ट्रेनों में अभी से एक भी सीट नहीं

Sun, 24 Aug 2025 09:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दीपावली के त्योहार के पहले ही लखनऊ से दिल्ली आने वाली उड़ानों का किराया आसमान छूने लगा है। वहीं, ट्रेनों में सीट भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वालों के लिए सफर का संकट बढ़ता जा रहा है। एक ओर ट्रेनों में रिग्रेट होने से सीटें नहीं बुक हो रही हैं, दूसरी ओर विमानों का किराया करीब दो महीने पहले ही चार गुना तक महंगा हो गया है। जो त्यौहार करीब आने पर सात से आठ गुनी तक महंगी होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में दिल्ली व मुंबई में बड़ी संख्या में रहने वाले लखनऊवासियों की वापसी 18 से ही शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि लखनऊ आने के लिए यात्रियों को अभी से पसीने छूटने लगे हैं। उन्हें ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं और विमान का किराया आसमान को छूने लगा है। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की सीधी उड़ान एआई-2477 का टिकट 4747 रुपये में मिल रहा है। इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट 6ई-2258 का टिकट 4831 रुपये में उपलब्ध है। जबकि एयर इंडिया व इंडिगो की अन्य उड़ानों के टिकट 72 सौ रुपये तक पहुंचे हैं। आम दिनों में तीन से चार हजार रुपये में टिकट मिल जाते हैं। त्यौहार करीब आने तक यह किराया 12 से 15 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें - घर पर पड़ा मिला मां-बेटे का शव, मकान में सिर्फ मिला पालतू कुत्ता; रिश्तेदारों ने किया शव लेने से इंकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कल लौटेगा पूरा देश का हीरो शुभांशु, पूरे शहर में लगे पोस्टर; इस वजह से रात में नहीं रुक सकेंगे अपने घर
विज्ञापन


मुंबई की ट्रेनों में रिग्रेट, दिल्ली की महंगी चेयरकार खाली
दीपावली पर मुंबई से लखनऊ आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में रिग्रेट चल रहा है। पुष्पक एक्सप्रेस, अवध, कुशीनगर, एलटीटी सीतापुर, एलटीटी गोरखपुर आदि ट्रेनों की स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में रिग्रेट चल रहा है, जिससे यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली से लखनऊ आने वाली चेयरकार ट्रेनों में सीटें खाली हैं, लेकिन उनका किराया महंगा है। दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 702 तक सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 388 सीटें, शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 289 तक सीटें रिक्त हैं। जबकि एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल जैसी रेगुलर ट्रेनों में रिग्रेट चल रहा है।

चार गुनी महंगी हुईं उड़ानें
ऐसे ही मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1219 का टिकट 16241 रुपये में मिल रहा है। इंडिगो की डायरेक्ट उड़ान 6ई-5379 का टिकट 18399 रुपये पहुंच गया है। जबकि आम दिनों में पांच हजार रुपये में टिकट मिल जाता है। इतना ही नहीं बंगलुरु से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1230 का टिकट 17930 रुपये पहुंच गया है। इंडिगो की 6ई-451 का टिकट 17333 रुपये हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें