फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा को प्रचंड बहुमत: फिर मोदी-योगी की सुनामी, सपा-रालोद, बसपा व कांग्रेस साफ

Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रुझानों में भाजपा गठबंधन ने प्रदेश के चुनावी इतिहास में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 271 सीटें हासिल की हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। इसमें अकेले 312 सीटें भाजपा की थीं। इससे पहले 1991 में भाजपा को 221 सीटें मिली थीं।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार मोदी-योगी की सुनामी चली। शानदार जीत के साथ प्रदेश में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में सभी 403 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और तस्वीर करीब-करीब साफ है। रुझानों के मुताबिक भाजपा के लगभग दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रुझानों में भाजपा गठबंधन ने प्रदेश के चुनावी इतिहास में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 271 सीटें हासिल की हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। इसमें अकेले 312 सीटें भाजपा की थीं। इससे पहले 1991 में भाजपा को 221 सीटें मिली थीं। तब भाजपा राम लहर पर सवार होकर चुनाव मैदान में उतरी थी। सपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा के सामने कड़ी चुनौती जरूर पेश की लेकिन सत्ता से काफी दूर रह गया। बसपा और कांग्रेस तो कहीं ठहर भी नहीं सके।

विज्ञापन



अब तक के रुझानों में भाजपा गठबंधन 272 सीटों पर आगे चल रहा है। उसे लगभग दो तिहाई बहुमत मिलता नजर आ रहा है। सपा-रालोद गठबंधन 126, कांग्रेस दो व बसपा एक सीट पर आगे है। दो सीटों पर अन्य आगे है। अब तक यूपी में भाजपा को लगभग 42 फीसदी वोट मिल चुके है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 39.17 फीसदी वोट मिले थे। रुझानों के अनुसार सपा को करीब 32, बसपा को लगभग 13 व कांग्रेस को 2.5 फीसदी वोट मिल रहे हैं। रालोद को 3.03 फीसदी वोट मिल रहा है। सपा-रालोद का वोट प्रतिशत जोड़ लिया जाए तो यह करीब 35 फीसदी केआसपास पहुंच रहा है। सपा-रालोद गठबंधन भाजपा गठबंधन के आगे ठहर नहीं सका।
विज्ञापन



37 साल बाद टूटा रिकॉर्ड
योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा ने 37 साल बाद भाजपा ने यूपी की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने का नया रिकॉर्ड रच दिया। 37 साल पहले कांग्रेस ने बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की थी। इसके बाद सीएम योगी ऐसे पहले सीएम बने हैं जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हुए फिर से भाजपा की सत्ता में वापसी की है।
विज्ञापन



होली से पहले पहले होली का तोहफा
अपनी अगुवाई में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर योगी आदित्यनाथ ने पार्टी को होली के पहले ही होली का तोहफा दे दिया। रुझानो में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाने का संकेत मिलने के बाद सीएम योगी शाम को भाजपा दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को जीत बधाई देते हुए उनके साथ होली भी खेली।

जीत का चौका
पीएम योगी की अगुवाई में 2014 के लोकसभा चुनाव से प्रदेश में भाजपा की जीत का शुरू हुआ सफर अनवरत जारी है। 1014 के बाद भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव फतह किया और फिर 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। अब 2022 में जीत का चौका लगाया है। हर बार जनता ने भाजपा पर अटूट भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत के साथ विजय दिलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें