फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थापित होंगे आठ फ्यूल स्टेशन, यूपीडा की बोर्ड बैठक में ऑयल कंपनियों के चयन को स्वीकृति

Tue, 15 Jun 2021 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का कार्य अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसी के तहत अंबेडकरनगर और आजमगढ़ में आरओडब्ल्यू के अतिरक्ति रैंप आदि के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए बोर्ड से स्वीकृति प्रदान कर अनुमोदन दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आठ फ्यूल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के चयन के लिए स्वीकृति दे दी गई। इसके अतिरिक्त कई अहम निर्णय भी लिए गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकारी व निजी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से ‘कंपनी ओंड, कंपनी ऑपरेटेड (कोको)’ पद्धति पर फ्यूल स्टेशन स्थापित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के लिए निविदा अभिलेख मूल्यांकन समिति ने पहले ही अनुमोदित कर दिए थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का कार्य अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसी के तहत अंबेडकरनगर और आजमगढ़ में आरओडब्ल्यू के अतिरक्ति रैंप आदि के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए बोर्ड से स्वीकृति प्रदान कर अनुमोदन दिया गया है।

बैठक में बताया गया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना में भूमि उपलब्ध कराने के लिए भू-स्वामियों से सहमति और अधिग्रहण के माध्यम से कार्यवाही कराई गई है। आजमगढ़ में अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए निदेशक मंडल ने अनुमोदन दिया।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 4,600 हेक्टेयर जमीन मिली
मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के सिविल निर्माण कार्य के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लि. के ड्राफ्ट ‘फाइनेंशियल एडवाइजरी रिपोर्ट’ को भी अनुमोदन दिया गया। इस परियोजना में भूमि खरीदने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 7800 हेक्टेयर के सापेक्ष 4,600 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है।

200 किमी बनकर तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना का 62 प्रतिशत से अधिक भौतिक कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक कुल 200 किमी लंबाई में सड़क तैयार हो गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना की कुल लंबाई 296 किमी है। परियोजना में पड़ने वाली यमुना, बेतवा और केन नदियों पर पुलों का तेजी से निर्माण चल रहा है। यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। कुल 818 में से 599 स्ट्रक्चर भी पूरे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें