फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पशुपालन भर्ती घोटाले में ईडी जल्द दर्ज करेगा केस, रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार से जेल में होगी पूछताछ

Fri, 27 Nov 2026 07:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मामले में प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। अगले सप्ताह दोषी पाए गए लोगों पर केस दर्ज किया जाएगा। 2014 में पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती में अनियमितता के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार के दौरान हुए पशुपालन भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। अगले सप्ताह आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की ओर से अदालत में दाखिल आरोप पत्र में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। ईडी तत्कालीन प्रमुख सचिव और गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार से जेल में पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति मांगेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पहले अन्य आरोपियों को समन भेजकर पूछताछ की जाएगी। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। तत्कालीन मंत्री राजकिशोर सिंह को फिलहाल समन नहीं भेजा जाएगा। ईडी ने ईओडब्ल्यू की एफआईआर, आरोप पत्र और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद केस दर्ज करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें - यूपी: लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे एक्टर सलमान खान, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, एक्ट्रेस चित्रांगदा भी मौजूद, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा के कार्यकाल पर योगी का हमला: बोले- युवाओं को माफिया और नकल की पहचान देने वालों से हिसाब मांगना चाहिए


वर्ष 2014 में प्रदेश के 17 मंडलों में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1198 पदों पर भर्ती हुई थी। दो फरवरी 2014 को आयोजित परीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल शासन में लंबित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें