फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आरएसएस के जिला कार्यवाह की सड़क हादसे में मौत, बाराबंकी में देर रात हुआ हादसा

Sat, 23 May 2020 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला कार्यवाह वह शिक्षक अजय चतुर्वेदी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले प्रवासी श्रमिकों को भोजन वितरित करते समय यूपी के बाराबंकी जिले में सड़क हादसे में जिला कार्यवाह वह शिक्षक अजय चतुर्वेदी को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सांसद उपेंद्र रावत लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


अजय चतुर्वेदी लॉकडाउन के दौरान करीब 2 महीने से लगातार लोगों को भोजन व राशन पहुंचाने के अभियान की अगुवाई कर रहे थे । इसी कड़ी में कल शाम करीब 8:00 बजे वह घर से खाने के पैकेट लेकर हाईवे पर बांटने निकले थे श्रमिकों को एक ढाबे पर भोजन कराने के बाद वापस लौट रहे थे, 

तभी रास्ते में कुछ श्रमिक दिख गए। भाजपा कार्यालय के सामने उन्हें रोककर भोजन के पैकेट निकाल रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे अजय चतुर्वेदी उनके एक साथी और तीन श्रमिक घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, पर अजय  को गंभीर चोट होने के कारण उन्हें  ट्रामा सेंटर  ले जाया गया। जहां देर रात डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी मौत की सूचना दी। 

जानकारी मिलने पर विधायक शरद अवस्थी, सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पहुंच गए थे। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामसनेहीघाट क्षेत्र के लालूपुर में किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें