फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा, समिति सदस्य मर्यादा में अपनी बात रखकर सरकारी तंत्र को जवाबदेह बना सकते है

Wed, 08 Dec 2021 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानसभा उपाध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा की समितियां सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा की समितियों में सत्ता और विपक्ष में भेदभाव नहीं होता है, सदन में सभी मिलकर एक पक्ष होते है। अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ, आवास संबंधी संयुक्त समिति, विशेषाधिकार व विधान पुस्तकालय समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समितियों के सभी सदस्य मर्यादा में अपनी बात कहकर सरकारी तंत्र को जवाबदेह बना सकते हैं।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष विधान सभा ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा की समितियां सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है। विधान सभा के विशेषाधिकार इन समितियों में भी लागू होते है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि सदस्य शासन के अधिकारियों के साथ तर्क के साथ प्रस्तुत विषय की गंभीरता पर विचार करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें