फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: डिप्टी सीएम केशव बोले, घमंडिया गठबंधन के सभी नेता पीएम उम्मीदवार... पर जनता मोदी के साथ

Wed, 20 Dec 2023 05:47 PM IST
ishwar ashish पीटीआई, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता बैठक में तो एक दूसरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता सकते हैं पर देश की जनता मोदी के साथ है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के सभी नेता प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं लेकिन जनता पीएम मोदी के साथ है। 2024 के चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लोग पीएम मोदी का अपमान करते हैं जो कि एक गरीब घर से आते हैं और समाज के पिछड़े तबके से आते हैं।

घमंडिया गठबंधन के नेता मीटिंग में तो पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। आपसी बैठक में पीएम उम्मीदवार बन सकते हैं पर जनता पीएम मोदी के साथ है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम ये साफ दिखाते हैं।
विज्ञापन




इंडिया गठबंधन की बैठक 18 दिसंबर को हुई थी जिसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें