बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती घर से गायब हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी सोमवार को दोपहर 12:00 बजे घर से अचानक गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। मां का आरोप है कि गांव की ही रहने वाली कांति पत्नी दिनेश अपने घर बुलाकर गांव के ही सोनू पुत्र नैना से अक्सर बेटी से मोबाइल से बातचीत कराती थी। कांति के सहयोग से सोनू ने पिता के साथ मिलकर उसकी बेटी को कहीं गायब कर दिया है। बेटी अपने साथ घर से 60 हजार रुपये की नकदी भी लेकर गई है। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)