फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फाइनल में जीत के लिए कांग्रेसियों ने किया 'टीम इंडिया विजय यज्ञ', कहा- जीतेगा इंडिया हर बार

Sat, 18 Nov 2023 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विश्वकप 2023 के फाइनल में भारत की जीत के लिए कांग्रेस मुख्यालय में टीम इंडिया विजय यज्ञ का आयोजन कर टीम की जीत की प्रार्थनाएं की गई हैं।
विज्ञापन
यज्ञ के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद में होने वाले विश्वकप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में टीम इंडिया विजय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें टीम की जीत के लिए प्रार्थनाएं की गईं। इस दौरान यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि कल टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराएगी और विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त करेगी।

विज्ञापन


विश्वकप फाइनल देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इस विश्वकप में भारत ने अब तक अपराजेय रहते हुए सभी 10 मैच जीते हैं और अगर फाइनल में जीत मिलती है तो ऐसा पहली बार होगा जब भारत ने बिना कोई मुकाबला हारे विश्व चैम्पियन होने का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमी इस मैच को लेकर खासे उत्साहित हैं। भारत ने अब तक दो बार एकदिवसीय मैचों का विश्वकप जीता है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत चैम्पियन बनने में कामयाब रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें