मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता से धान खरीद की जाए। वहां किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। धान खरीद प्रक्रिया की गहन मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्रय केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। इन जिलों में मेडिकल कॉलेजों के संचालन के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन करें, इसके लिए नियमों में ढील दी जाएगी। वह सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसके तहत 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। वहीं, पांच हजार नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग इन सभी केंद्रों पर चिकित्सीय उपकरण, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करे। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन सभी सरकारी अस्पतालों में समस्त आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करे। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 522 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं।
पारदर्शिता से हो धान खरीद
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता से धान खरीद की जाए। वहां किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। धान खरीद प्रक्रिया की गहन मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्रय केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि उत्पादन आयुक्त शासन स्तर से धान क्रय, निराश्रित गो आश्रय स्थल और खाद आपूर्ति के संबंध में नियमित समीक्षा की जाए।