फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंद्रशेखर होंगे ओवैसी के साथ गठबंधन के सीएम पद का चेहरा, जहां मायावती करती हैं वहीं करेंगे पहली रैली

Thu, 12 Nov 2026 03:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव के पहले चंद्रशेखर और ओवैसी के किए गए गठबंधन की नजर प्रदेश के दलित-मुस्लिम वोटबैंक पर है। इससे राज्य में नए सियासी समीकरण पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर के नए गठबंधन का एलान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल बनता रहा है। इस कड़ी में आज एक बड़ी घोषणा हुई। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में नए गठबंधन की घोषणा कर दी है। नए गठबंधन के घोषित किए गए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है। इसके साथ ही आगामी चुनाव में इसके प्रभाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। मोर्चा के एलान के बाद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन की पहली रैली लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में करने का एलान किया है। बता दें कि ये वही मैदान हैं जहां पर बसपा सुप्रीमो मायावती रैलियां करती रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इस गठबंधन की नजर प्रदेश में दलित और मुस्लिम समाज के वोटबैंक पर है। दलित समाज ने लोकसभा के चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की तरफ रुझान दिखाया था। प्रदेश में बसपा के कमजोर होने के साथ ही अब चंद्रशेखर की नजर भी दलित वोटबैंक पर है। शायद इसीलिए उन्होंने 26 नवंबर को पहली रैली रमाबाई आंबेडकर मैदान में करने का एलान कर दलित समाज को संदेश देने की कोशिश की है। इस मैदान पर बसपा की रैलियां होती रही हैं।

ये भी पढ़ें - चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर सपा का पहला बयान, शिवपाल बोले- इनका मकसद भाजपा को हटाना नहीं है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन का क्या होगा असर: भाजपा को फायदा या सपा के पीडीए में लगेगी सेंध! समझें पूरा गणित
विज्ञापन


वहीं, इस गठबंधन को प्रदेश में तीसरे राजनीतिक मोर्चे के रूप में भी देखा जा रहा है। अब तक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबले की तस्वीर बन रही थी। बसपा प्रमुख मायावती भी अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर की पहल से विपक्षी खेमे में एक और राजनीतिक विकल्प सामने आ चुका है। उम्मीद की जा रही है कि गठबंधन के एलान के बाद प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण जन्म लेंगे।

ओवैसी ने गठबंधन की घोषणा के अवसर पर कहा कि मैं यकीन से कहता हूं भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए ये मजबूत विकल्प होगा। इन चुनाव में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोजगारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि लगभग पूरे मुस्लिम समाज ने सपा का समर्थन किया पर वो भाजपा को नहीं हटा सके। ये मोर्चा भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प बनेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें