फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मेदांता के लिए रेफर, शनिवार को पाए गए थे कोरोना संक्रमित

Mon, 31 Aug 2020 01:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को लखनऊ एसजीपीजीआई से रेफर कर मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वे एसजीपीजीआई में भर्ती थे।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर अपने संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की थी। दो दिन एसजीपीजीआई में रहने के बाद उन्होंने सोमवार को खुद को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के लिए रेफर करा लिया है। 

एसजीपीजीआई के कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री का समुचित इलाज किया जा रहा था। उन्होंने अपनी इच्छा से रेफर करया है। उनके इलाज की सभी व्यवस्थाएं यहां मौजूद हैं। 
विज्ञापन


योगी सरकार के कई मंत्री वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अभी आइसोलेशन में हैं। जबकि कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ठीक हो चुके हैं। वहीं, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें