उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के सभी परिषदीय व निजी विद्यालयों का समय बदलने की मांग की है। संघ ने कहा कि पूरे प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं और धूप भी काफी तीखी हो रही है। इस कारण परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है, दोपहर में शिक्षण कार्य करना संभव नहीं हो रहा है।