फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट : आज आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, सबसे पहले amarujala.com पर देखें परिणाम

Sat, 31 Jul 2021 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परिषद ने गाइडलाइन के अनुसार नतीजों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परिषद ने गाइडलाइन के अनुसार नतीजों को अंतिम रूप दे दिया है। परिणाम परिषद की वेबसाइट पर आज तीन बजकर तीस मिनट पर जारी किया जाएगा। हालांकि मेरिट जारी नहीं की जाएगी। हाईस्कूल में 29.94 लाख और इंटर में 26.10 लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बोर्ड का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों के साथ ही अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं। परिणाम का अलर्ट पाने के लिए विद्यार्थी यहां दी गई लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं-

परिणाम देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन


नतीजे परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड होंगे
कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड के नतीजे बिना परीक्षा के जारी किए जाएंगे। 10वीं के परीक्षार्थियों को कक्षा 9वीं के 50 फीसदी और कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 फीसदी अंक देकर नतीजा जारी किया जाएगा। वहीं, इंटर का नतीजा कक्षा 10वीं के 50 फीसदी, कक्षा 11वीं के 40 और कक्षा-12वीं प्री-बोर्ड के 10 फीसदी अंक देकर जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी दिल्ली की एक फर्म से परिणाम तैयार कराकर लौट आए हैं। परिणाम शनिवार को प्रयागराज से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

करें फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप भी दसवीं या बारहवीं के बाद प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta App द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें