फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: रायबरेली के नौ मेधावियों ने राज्य स्तर पर बनाई धाक, आठवीं रैंक पर तीन विद्यार्थी रहे

Sat, 20 Apr 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली जिले के नौ मेधावियों ने राज्यस्तर पर धाक जमाई है। हाईस्कूल के तीन व इंटरमीडिएट के छह मेधावियों ने टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करने वाली कशिश यादव ढोल बजाकर खुशी जताती और साथ में अन्य छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के नौ मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर धाक बनाई है। यूपी मेरिट में हाईस्कूल के तीन मेधावियों जया शुक्ला ने सातवीं, दीपेंद्र कुमार ने आठवीं और सोनम यादव ने नौवीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट में कशिश यादव ने तीसरी, सर्वेश मौर्य, वैष्णवी तिवारी व स्नेहा गौतम ने आठवीं, पलक यादव ने नौवीं और अमन कुशवाहा ने 10वीं रैंक प्राप्त की है।

जिला स्तर पर वरीयता सूची में इंटर के 23 और हाईस्कूल में 19 मेधावी आए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले के 70,793 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, जिनमें से 3670 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें