फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड टॉपर: प्रदेश में सातवीं रैंक लाने वाले अयोध्या के आंनद यादव बोले, सोशल मीडिया से बना रखी थी दूरी

Sat, 20 Apr 2024 05:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में सातवीं रैंक अयोध्या के आनंद यादव की आई है। उन्होंने 97 फीसदी अंक पाए हैं। आंनद ने बताया कि परीक्षा के दौरान वह फोन से पूरी तरह दूर हो गए थे। 
विज्ञापन
हाईस्कूल में सातवीं रैंक लाने वाले आनंद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त करने वाले अयोध्या के देवा इंटर कॉलेज के छात्र आनंद यादव ने 97 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। आनंद ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के बाद घर पर छह घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने करीब एक महीने तक सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी। 

विज्ञापन


मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई में मदद के लिए ही करते रहे। बताया कि मोबाइल का प्रयोग करने से ध्यान हट जाता है, इसलिए पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर लिया। जो प्रश्न नहीं आते थे, या किसी तरह की उलझन होने पर उसे नोट कर कक्षा में अपने शिक्षक से हल करवाते थे। 

आनंद आगे चलकर डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहते हैं। पिता राज यादव सेना में हैं, माता कल्याणी गृहणी हैं। अपनी सफलता का श्रेय आनंद अपने माता-पिता व शिक्षकों को देते हैं। आनंद ने कहा कि एक लक्ष्य निर्धारित कर संयम से आगे बढ़ने पर सफलता जरूर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें