फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भाजयुमो ने पहलवान बबिता फोगट सहित सात को क्षेत्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया

Thu, 09 Dec 2021 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यूपी चुनाव के लिए सात क्षेत्र प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है। इनमें पहलवान बबिता फोगट भी हैं।
विज्ञापन
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट को यूपी भाजयुमो का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में एक-एक सह प्रभारी भी नियुक्ति किए है। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट, विवेकानंद शशिकांत, गुंजन प्रजापति, अभिमन्यु त्यागी, कुमारी भक्ति शर्मा और विशु बसौैया को सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रभारी और सह प्रभारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उनके बीच विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने, युवाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने पर मंथन हुआ। इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में प्रांशु दत्त द्विवेदी, हर्षवर्धन सिंह और वरुण गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
 
युवाओं का एक ही संकल्प, एक बार फिर योदी सरकार
भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी राजू बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने एक ही संकल्प लिया है कि विधानसभा चुनाव 2022 में योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा ने 11 लाख से अधिक नए युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया है। भाजयुमो को दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें