UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
जनता दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी बोले- हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में संबोधित करते रामदास अठावले
- फोटो : अमर उजाला
आकाश आनंद को ऑफर, मायावती के भतीजे को मंत्री रामदास आठवले का न्योता
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी दलों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आरपीआई भाजपा से विधानसभा की 25 सीटें मांगेगी। यह खुलासा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया है। मुरादाबाद में उन्होंने चेताया कि यदि इतनी सीटों पर बात नहीं बनी तो पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरेगी।
पढ़ें पूरी खबर
चन्द्रशेखर के लिए चुनौती बनेंगी रोहिणी?
- फोटो : अमर उजाला।
रोहिणी घावरी की निगाह चन्द्रशेखर के वोट बैंक पर
यूपी की दलित राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नया राजनीतिक मोर्चा बनता दिख रहा है। स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद रोहिणी घावरी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी में हैं। उनका मुख्य फोकस वाल्मीकि समाज को एकजुट करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उन 21 विधानसभा सीटों पर है, जहां वाल्मीकि मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जाती है। इन इलाकों में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर का भी प्रभाव माना जाता है।
पढ़ें पूरी खबर
saharanpur fake coin factory
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब से बिहार तक नेटवर्क, बाजार, इन जगह पर खपाते थे सिक्के
सहारनपुर में नकली सिक्कों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने हरियाणा के सोनीपत जिले में नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी स्थापित कर रखा थी। यहां से दिल्ली, बिहार, पंजाब राज्य सहित यूपी के कई जिलों में नकली सिक्कों की सप्लाई कर रहे थे। इनका नेटवर्क पंजाब से बिहार तक फैला हुआ है। गिरोह में सात से आठ सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने 70 करोड़ रुपये के खपाए नकली सिक्कों के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद शमी के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई और रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (अमरोहा के अलीनगर डिडौली निवासी) गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर आशियाना पुलिस ने मोहम्मद कैफ (यौन शोषण) और उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब (धमकाने) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पढ़ें पूरी खबर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव बोले- निर्माण की दुर्गति के पीछे कमीशनखोरी जिम्मेदार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों की जो धनराशि गोरखपुर के राजघाट के निर्माण के लिए निकाली थी, उसमें से सिंचाई विभाग ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खेत सींच लिए हैं। निर्माण की इस दुर्गति के पीछे कमीशनखोरी ही जिम्मेदार है, जिसने दो अधिवक्ताओं की असामयिक जान ले ली है।
पढ़ें पूरी खबर