फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: लखनऊ में हिट एंड रन, पंचायत सहायकों के लिए बड़ा एलान, चंद्रशेखर बोले- मेरी हत्या की साजिश हुई

Wed, 16 Sep 2026 05:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

पंचायत सहायकों के लिए बड़ा एलान, अब छह की जगह नौ हजार होगा मानदेय

यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। मंत्री राजभर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala

नगीना के सांसद चंद्रशेखर का बड़ा आरोप- मेरी हत्या की साजिश रची गई

यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची गई। उन्होंने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एक्स पर उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है।

मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं। मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाई जाए। पढ़ें पूरी खबर

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मिले मंत्री संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ

उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव के करीब छह माह शेष रहने से पूर्व इस सियासी घटनाक्रम के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल इसे निषाद पार्टी की सपा की करीबी बढ़ने से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, संजय निषाद ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। पढ़ें पूरी खबर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले- यूसीसी भाजपा का सांप्रदायिक षड्यंत्र है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने  इसे भाजपा का ध्यान भटकाने पर वाला मुद्दा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस यूसीसी (समान नागरिक संहिता) की बात कर रही है उसका फुल फॉर्म अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पिरेसी (अंडरग्राउंड सांप्रदायिक षडयंत्र) है। उन्होंने कहा कि पहले 15 लाख हर खाते में पहुंचाने और दो करोड़ नौकरी देने के पिछले वादों को भाजपा निभाए, उसके बाद नए जुमला लेकर आए। पढ़ें पूरी खबर

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला - फोटो : ANI

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला बोले- 2030 तक सालाना 50 अंतरिक्ष लॉन्च का लक्ष्य

भारत ने वर्ष 2030 तक हर साल 50 अंतरिक्ष लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत मानव अंतरिक्ष मिशन पर सक्रियता से काम कर रहा है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र भी तेजी से विस्तार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में अवसरों की भरमार होगी। जब ये बच्चे पढ़ाई पूरी कर पेशेवर दुनिया में कदम रखेंगे, तब उनके सामने करियर के कई विकल्प उपलब्ध होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

युवती को कार से मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में हिट एंड रन, कार के सामने आई प्रेमिका तो बोनट पर घसीटकर ले गया प्रेमी

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को दी जानकारी में अपने परिचित युवक पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें