फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, साइलेंट हार्टअटैक से मौत; फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही

Thu, 02 Apr 2026 05:58 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश बोले- भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम सहित जिन राज्यों में चुनाव चल रहा है वहां पर चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। बंगाल में आयोग ने डीजीपी सहित बड़े अधिकारियों को हटा दिया गया है।

इतने अधिकारियों को यूपी में 2022 चुनाव में नहीं हटाया गया था। हम लोगों ने यूपी के उपचुनाव में देखा है कि जिन अधिकारियों ने गड़बड़ी की थी उन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। न चुनाव आयोग ने की और न ही सरकार ने। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

रामलला के दरबार में उद्योगपति गौतम अडानी। - फोटो : amar ujala

उद्योगपति गौतम अदाणी ने परिवार सहित किए रामलला के दर्शन, बोले- ये भावुक करने वाला क्षण

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिवार सहित रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भावुक और गौरव देने वाला क्षण है। उन्होंने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर केवल भक्ति का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। पढ़ें पूरी खबर

रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद

'रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा', रामपुर में एसपी की विदाई का भावुक पल

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक माहौल देखने को मिला। जिसने हर किसी को अंदर तक छू लिया। आमतौर पर ट्रांसफर और विदाई समारोह औपचारिक होते हैं लेकिन इस बार का दृश्य कुछ अलग ही था। यहां रिश्तों की सच्चाई और जुड़ाव खुलकर सामने आया।

बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में जैसे ही विद्यासागर मिश्र मंच से नीचे उतरे, महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। पढ़ें पूरी खबर

रेहान अली और रमजान अली की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत

यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हादसा पीपरपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ। मूल रूप से संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

'हैलो...आपकी प्रोफाइल 20 लोगों ने पसंद की, बात करेंगे'

फतेहपुर शहर के राधानगर इलाके में करीब डेढ़ साल से यूनिक रिश्ता डॉट कॉम के जरिये लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन महिलाओं समेत छह ठगों को गिरफ्तार किया गया है। 

गैंग का मास्टरमाइंड आगरा का है जो आठ वैवाहिक वेबसाइट संचालित कर रहा था। गिरोह के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर महाराष्ट्र, दिल्ली, जालौन, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 17 शिकायतें दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर

हनुमान मंदिर पर फहराया गया ध्वज। - फोटो : amar ujala

हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के शिखर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज फहराया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर

वीरपाल का फाइल फोटो - फोटो : परिजन

बरेली में साइलेंट हार्टअटैक से सिपाही की मौत

बरेली पुलिस लाइन में तैनात औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 40 वर्षीय सिपाही वीरपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचीं उनकी पत्नी संगीता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे पति वीरपाल ने नाश्ता मांगा था। नाश्ता करने के बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की और आराम करने के लिए लेट गए। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। पढ़ें पूरी खबर

रिंकू सिंह राही। संवाद - फोटो : अमर उजाला

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ना चाहते हैं आईएएस रिंकू सिंह

यूपी काडर के वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ना चाहते हैं। शाहजहांपुर में एसडीएम के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने जमीन की पैमाइश और प्रमाणपत्रों में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे, लेकिन उसके तत्काल बाद उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया। अपनी इस व्यथा को उन्होंने नियुक्ति विभाग समेत तमाम उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर भी बताया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

नए सत्र में 99075 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य, पहली बार सार्वजनिक ग्रेडिंग के आधार पर हुआ आवंटन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) ने प्रदेश के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही प्रशिक्षण लक्ष्यों का आवंटन किया है। 957 ट्रेनिंग पार्टनर को 99,075 युवाओं के प्रशिक्षण का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए नीतिगत बदलाव भी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें