फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी एटीएस ने हिजबुल के तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर दबोचे गए

Thu, 04 Apr 2024 06:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी एटीएस ने आईएसआई के सहयोग से भारत में प्रवेश करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो पाकिस्तान के रहने वाले हैं जबकि एक कश्मीर का निवासी है।

विज्ञापन


यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक आईएसआई के सहयोग से नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले हैं। जिस पर एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर ने सर्विलांस की मदद से मोहम्मद अल्ताफ भट, रावलपिंडी, सैय्यद गजनफर इस्लामाबाद और नासिर अली जम्मू एंड कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का मंसूबा रखते हैं और आईएसआई के सहयोग से हिजबुल मुजाहिदीन के ट्रेनिंग कैंप से प्रशिक्षण भी ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस लिस्ट: अमेठी-रायबरेली पर फिर खामोशी, इन सीटों पर कांग्रेस हाईकमान ने बना रखी है खास रणनीति?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली लोकसभा: तो प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, भाजपा इन स्थानीय नेताओं पर लगा सकती है दांव


आतंकी मोहम्मद अल्ताफ भट ने पूछताछ में बताया कि उसका जन्म कश्मीर में हुआ था और कारगिल युद्घ के बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन के एक मिलिटेंट के साथ जिहाद की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान चला गया। अल्ताफ ने बताया कि वह हमेशा से ही चाहता था कि कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा बने। इसी उद्देश्य से अल्ताफ ने पाकिस्तान पहुंचकर आईएसआई के निर्देशन में हिजबुल मुजाहिदीन के मुजफ्फराबाद कैंप में जेहादी प्रशिक्षण लिया।

उसने बताया कि पाकिस्तनी खुफिया एजेंसी आईएसआई, कश्मीर स्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने के उद्देश्य से भारतीय लोगों को अपनी नेटवर्क से जोड़ रहा है। 
विज्ञापन


अल्ताफ को एचएम के मुजाहिदों से से हिदायत मिली थी कि वो खुफिया तौर पर नेपाल के रास्ते जम्मू-कश्मीर, भारत में पहुंचें जहां उन्हें आगे के प्लान के बारे में बताया जाएगा। वह नेपाल के काठमांडू में ही नासिर से मिला जिसने अल्ताफ और गजनफर को फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करवाए और नासिर ने ही इन दोनों को शेख फरेंदा गांव के रास्ते भारत आने के लिए बताया था।

नासिर अली कश्मीर का रहने वाला है और वाट्स एप के जरिए इसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सलीम नामक व्यक्ति से हुआ। सलीम ने नासिर को बताया कि तुम्हारे मामू गजनफर के साथ एक और व्यक्ति को पाकिस्तान से भेज रहा है, जो काठमांडु, नेपाल में मिलेंगे जिन्हें लेकर उसे जम्मू-कश्मीर भारत जाना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें