फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: उत्तराखंड में हुई दुर्घटना में भचकाही निवासी श्रमिक की मौत, मशीन का डोंगा गिरने से नीचे दबा

Thu, 04 Apr 2024 06:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के भचकाही के रहने वाले एक श्रमिक की उत्तराखंड में हादसे में मौत हो गई। वह मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का तार टूटने के कारण मशीन का डोंगा उस पर गिर गया।
विज्ञापन
मृतक भरत व घर पहुंचे एसडीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में कार्य करने गए श्रमिक की दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई। इसकी सूचना राहत आयुक्त कार्यालय से जिले को भेजी गई। सूचना के बाद गुरुवार एसडीएम भिनगा आपदा विशेषज्ञ व लेखपाल के साथ भचकाही गांव पहुंचे।

विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भचकाही निवासी भरत (22) अपने पिता शिव नारायण राणा होली के बाद मजदूरी करने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल गया था। जहां वह एक निर्माण कंपनी में काम करता था। जबकि शिव नारायण की पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। बुधवार को भरत मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का तार टूटने के कारण मशीन का डोंगा भरत पर गिर गया।

घटना में भरत का एक हाथ कटकर अलग हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता। भरत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर पिता के सुपुर्द कर दिया जिसे वापस भचकाही लाया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना के बाद गुरुवार को डीएम कृतिका शर्मा के निर्देश पर गांव पहुंचे एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र व लेखपाल मनोराम ने श्रमिक के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। घटना के बाद थारू बाहुल्य भचकाही गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें